फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL Admit Card: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका

Sat, 14 May 2022 06:41 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CHSL Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल यानी सीएचएसएल 2022 का आयोजन 24 मई, 2022 से लेकर 10 जून, 2022 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
SSC CHSL Admit Card - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CHSL Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने शनिवार को कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (सीएचएसएल), 2022 के टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेंगे। जिन उम्मीदवारों ने CHSL 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

SSC CHSL Admit Card: इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। इसमें पंजीयन क्रमांक, जन्मतिथि और कैप्चा कोड आदि शामिल हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैद्य फोटो पहचान पत्र भी साथ लेकर पहुंचे। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें अच्छे से पढ़ लें और इनका पालन करें।

SSC CHSL Admit Card: कब होगी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल यानी सीएचएसएल 2022 का आयोजन 24 मई, 2022 से लेकर 10 जून, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन

SSC CHSL Admit Card: कैसे डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Admit Card के टैब पर जाएं।
  • अब आपको SSC CHSL प्रवेश पत्र के लिए क्षेत्रवार लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें