2021 ssc chsl admit card : कर्मचारी चयन आयोग
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2020 टियर-1 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीयन कराया हुआ है, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में दिए गए सीधे लिंक से सीधे प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
हालांकि, कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के कारण कई उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों को परीक्षा के दौरान संक्रमण का डर सताने लगा है। वहीं, कई उम्मीदवारों को अभी भी यह आशंका है कि परीक्षाएं ही स्थगित न हो जाए। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) टियर-1 की परीक्षा 12 अप्रैल, 2021 से 27 अप्रैल, 2021 के बीच आयोजित की जा रही है।