आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
एसएससी सीएचएसएल 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 09 मई, 2023 से शुरू हुई। आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 8 जून, 2023 तक है। परीक्षा के लिए पंजीकृत होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10-15 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 10 जून 2023 रात ग्यारह बजे तक है। साथ ही ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 11जून 2023 और समय रात गयारह बजे तक है। एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र और फीस जमा करने के बाद एसएससी 14 जून से 15 जून 2023 तक उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र और फीस भुगतान में हुई किसी भी गलती को सुधारने का एक मौका देगा। इस दौरान उम्मीदवारों के पास 11 बजे रात तक समय रहेगा।
चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि (बैंक के कार्य समय के दौरान) 12 जून 2023 तक है। 'एप्लिकेशन फॉर्म सुधार के लिए विंडो' और सुधार शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 14 जून 2023 से 15 जून-2023 तक किया जा सकता है। इसके साथ टीयर- I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) अगस्त 2023 में होने की संभावना है। जबकि टियर- II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की जानकारी बाद में अधिसूचित की जाएगी
SSC CHSL आयु-सीमा
एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01-08-2023 के अनुसार तय की गई है। जिसके तहत उम्मीदवारों की आयु18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को भारत सरकार के मौजूदा नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।
SSC CHSLपदों की संख्या
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1600 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।
SSC CHSL आवेदन शुल्क
एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन कर रहे सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) जो आरक्षण के लिए पात्र हैं, उन्हें शुल्क भुगतान से छूट दी जाएगी।