फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल स्कूलों में निकली बंपर भर्ती, 38 हजार से ज्यादा पदों पर मांगे आवेदन

Wed, 07 Jun 2023 11:41 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में 38480 शैक्षणिक, गैर-शैक्षणिक पदों के लिए अधिसूचना EMRS की आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

EMRS Recruitment 2023: जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी (NESTS) ने शिक्षण और गैर शिक्षण पदों के लिए EMRS भर्ती 2023 नियम व अधिसूचना जारी की है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में 38480 शैक्षणिक, गैर-शैक्षणिक पदों के लिए अधिसूचना EMRS की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है।

 

विज्ञापन

EMRS Recruitment 2023: परिवीक्षा अवधि

प्रत्येक सीधी भर्ती को प्रारंभ में परिवीक्षा पर नियुक्त किया जाएगा। परिवीक्षा अवधि नियुक्ति की तिथि से 2 वर्ष होगी, जिसे 2 वर्ष और बढ़ाया जा सकता है। एक बार परिवीक्षा अवधि समाप्त हो जाने के बाद, यदि नियुक्ति प्राधिकारी उसके प्रदर्शन से संतुष्ट है तो वह नियुक्ति की पुष्टि के लिए पात्र होगा/होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

 

EMRS Recruitment 2023: पात्रता मापदंड - शैक्षणिक योग्यता

जो उम्मीदवार अधिसूचना में उल्लेखित पदों की शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा के बारे में जानना चाहते हैं, वे विस्तृत अधिसूचना का अनुसरण कर सकते हैं।  

 

EMRS Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण

  • प्रधानाचार्य : 740 पद
  • वाइस प्रिंसिपल : 740 पद
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर - पीजीटी : 8140 पद
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (कंप्यूटर साइंस) : 740 पद
  • टीजीटी : 8880 पद 

  • कला शिक्षक : 740 पद
  • संगीत शिक्षक : 740 पद
  • शारीरिक शिक्षा शिक्षक : 1480 पद
  • लाइब्रेरियन : 740 पद
  • स्टाफ नर्स : 740 पद
  • छात्रावास वार्डन : 1480 पद 
    
    

  • लेखाकार : 740 पद
  • कैटरिंग असिस्टेंट : 740 पद
  • चौकीदार : 1480 पद
  • कुक : 740 पद
  • काउंसलर : 740 पद
  • ड्राइवर : 740 पद 
    
    
विज्ञापन

  • इलेक्ट्रीशियन-कम-प्लम्बर : 740 पद
  • माली : 740 पद
  • जूनियर सचिवालय सहायक : 1480 पद
  • लैब अटेंडेंट : 740 पद
  • मेस हेल्पर : 1480 पद
  • वरिष्ठ सचिवालय सहायक : 740 पद
  • स्वीपर : 2220 पद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें