SSC CHSL 2023 Last Date: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) की परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 08 जून को समाप्त हो जाएगी। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल की इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना पंजीकरण आज ही पूरा कर लें। आखिरी तारीख के बाद किसी भी आवेदन पर आयोग विचार नहीं करेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करना होगा।
एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01-08-2023 के अनुसार तय की गई है। जिसके तहत उम्मीदवारों की आयु18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को भारत सरकार के मौजूदा नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1600 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।
एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन कर रहे सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) जो आरक्षण के लिए पात्र हैं, उन्हें शुल्क भुगतान से छूट दी जाएगी।
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर -2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये का वेतन मिलेगा।
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये और लेवल-5 के तहत 29,200 से 92,300 रुपये तक वेतन मिलेगा
डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड 'ए' के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये का वेतन मिलेगा।
सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर अप्लाई नाउ' लिंक पर क्लिक करें और फिर 'सीएचएसएल' लिंक पर क्लिक करें।
अपने आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और लॉग इन करें।
सभी विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अब अंतिम आवेदन जमा करें, सेव कर डाउनलोड करें।