कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2022 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार एसएससी 6 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो हुई है। एसएससी CHSL के लिए उम्मीदवार 4 जनवरी 2023 तक 100 रुपए शुल्क अदा कर आवेदन कर सकते हैं। एसएससी टियर 1 परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च 2023 में करा सकता है। अगर आप भी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे तो एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में पीए-एसए, डीईओ, एलडीसी, जेएसए जैसे पदों को भरता है। इस वर्ष एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के जरिए 4500 पदों को भरेगा। इस परीक्षा में 30 लाख से अधिक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। अगर आप भी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2022 के जरिए सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए SSC CHSL Batch : Join Now का हिस्सा बन सकते हैं। यहां सफलता की अनुभवी फैकल्टी एसएससी सीएचएसएल की बेहतर व पक्की तैयारी करा रही है। इस बैच के कई छात्र पूर्व में सीएचएसएल के जरिए सरकारी नौकरी ज्वाइन कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें
एसएससी सीएचएसएल सिलेबस
एसएससी सीएचएसएल सैलरी
एसएससी सीएचएसएल ईबुक
एसएससी सीएचएसएल मॉक टेस्ट
एसएससी सीएचएसएल पिछले प्रश्न पत्र
महत्वपूर्ण तिथियां
| कुल पद |
4500 |
| आवेदन की योग्यता |
12वीं पास |
| आवेदन की अंतिम तिथि |
4 जनवरी 2022 |
| उम्र सीमा |
18-27 वर्ष |
| एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा तिथि |
फरवरी मार्च 2023 |
एसएससी सीएचएसएल Tier-1 सिलेबस और परीक्षा प्रक्रिया
SSC CHSL Tier-1 में रीजनिंग, क्वांटीटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी भाषा से सवाल पूछे जाते हैं। यह परीक्षा कम्प्य़ूटर मोड में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को टियर-1 परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। जिसमें 100 सवाल होंगे। इस परीक्षा में हर गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक भी काटा जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सेस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।