प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती बेहद ही लोकप्रिय है। SSC द्वारा इसका आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है और इसमें लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। SSC ने 2022 की शुरुआत में CHSL भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे और इसके लिए चयन प्रक्रिया अभी आयोजित की जा रही है। वहीं इसकी अगली भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी है। दरअसल SSC इसकी अगली भर्ती यानी CHSL भर्ती 2022 के लिए 6 दिसंबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसके जरिये आयोग बंपर बहाली कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी कम्प्लीट तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा शुरू किए गए खास SSC CHSL Free E Book- Download Now की सहायता ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में इसकी कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।
SSC द्वारा आयोजित की गई CHSL भर्ती 2021 के जरिये कुल 6072 पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग ने इसके लिए टियर 1 की परीक्षा 24 मई 2022 से 10 जून के बीच आयोजित की थी। वहीं इस परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 140.18 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 112.86 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 104.78 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 140.12 मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 131.40 मार्क्स कट ऑफ रही थी।
SSC द्वारा ही आयोजित की गई CHSL भर्ती 2020 के जरिये 4,726 पदों को भरा जाना था और इसके टियर 1 की परीक्षा में कटऑफ भी कुछ इस तरह गई थी। जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 141.88 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 114.16 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 108.88 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 139.46 मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 117.59 मार्क्स तक कटऑफ गई थी।
CHSL भर्ती 2019 के जरिये 4893 पदों पर भर्ती की गई थी। इस भर्ती के टियर 1 की परीक्षा में कट ऑफ कुछ इस तरह रही। जिसमें जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 159.52 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का 136.10 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 127.32 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 156.101 मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 149.98 मार्क्स कर कटऑफ गई थी।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय CTET, SSC CGL, यूपी लेखपाल, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।