फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL 2022 : ये गलतियां करेंगे तो आप इतने साल नहीं दे पाएंगे परीक्षा, जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन

Wed, 16 Nov 2022 11:43 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन फरवरी 2023 में किया जाएगा। जिसके लिए दिसम्बर के पहले हफ्ते में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अगर परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी बैन क्राइटेरिया से संबंधित कोई गलती करता है तो उसे परीक्षा से 2, 3, व सात साल के लिए वंचित किया जा सकता है। 
विज्ञापन
एसएससी सीएचएसएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 12वीं पास छात्रों के लिए प्रति वर्ष आयोजित की जाने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने में अब 3 हफ्ते का ही समय बचा है। जिसके बाद एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा के लिए हर बार 30 लाख से अधिक आवेदन आते हैं। इसलिए उम्मीद है इस वर्ष भी आवेदनों की संख्या 20 लाख से ऊपर रह सकती है। परीक्षा के दौरान यदि कोई छात्र परीक्षा से जुड़ी सामग्री को परीक्षा केंद्र के बाहर ले जाने का प्रयास करता है। तो उसे 2 वर्ष तक परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। वहीं अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा के दौरान केंद्र छोड़कर जाना भी उसे 2 साल के लिए बैन कर सकता है। अगर कोई अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़े शिक्षकों, जांच कर्ताओं या सुपरवाइजर के साथ गलत व्यवहार करता है तो उसे 3 साल के लिए परीक्षा से वंचित किया जाएगा। परीक्षा के बारे में मनगढंत व झूठी खबरें फैलाने वाले को भी 3 साल के लिए परीक्षा से रोकने का प्रावधान है। परीक्षा प्रश्न पत्र का फोटो खींचने, वीडियो बनाने और शेयर करने वाले को 7 वर्ष तक परीक्षा से बैन कर दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वह ऐसी कोई गलती न करें जिससे उन्हें परीक्षा से वंचित होना पढ़े। वहीं अगर आप भी एसएससी सीएचएसएल के लिए तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के SSC CHSL Batch : Join Now की सहायता लेकर परीक्षा क्रैक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी सीएचएसएल सिलेबस
एसएससी सीएचएसएल मॉक टेस्ट 
एसएससी सीएचएसएल पिछले प्रश्न पत्र 

समान अंक होने पर ऐसे होगा अभ्यर्थी का चयन 

3 टियर की पूरी परीक्षा प्रक्रिया में ऐसे कई छात्र होते हैं जो एक या एक से अधिक टियरों में एक समान अंक हासिल करते हैं। सवाल ये है कि फिर सिलेक्शन प्रोसेस क्या फॉलो किया जाता है। ऐसी स्थिति में एसएससी सभी अभ्यर्थियों के टियर 2 में अंक चेक करता है। उनकी जन्म तिथियां चेक की जाती हैं। समान अंक वाले अभ्यर्थियों में अधिक उम्र के अभ्यर्थी को मौका दिया जाता है। इस तरह एसएससी समान अंक वाले अभ्यर्थियों में चयन प्रक्रिया पूरी करता है।  

कब आयोजित होगी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा

एसएससी द्वारा जारी किये गए नोटिस के अनुसार 6 दिसम्बर को सीएचएसएल परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। जिसके साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत कर दी जाएगी। वहीं फरवरी में एसएससी सीएचएसएल के पहले टियर की परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें