प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। आयोग द्वारा हाल ही में दी गई एक जानकारी के मुताबिक CHSL भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 6 दिसंबर 2022 से की जाएगी। गौरतलब है कि CHSL भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और इसमें अभ्यर्थियों का चयन कई चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि SSC इसके जरिये बंपर बहाली कर सकती है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन तथा इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी कम्प्लीट तैयारी के लिए आप सफलता की ई बुक SSC CHSL Free E Book : Download Now की सहायता ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में इसकी कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।
CHSL भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उन्हें इसकी तैयारी के लिए कितने दिनों का समय मिलेगा। गौरतलब है कि SSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक CHSL भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन 5 नवंबर को 2022 को जारी होने वाला था और इसके लिए परीक्षा फरवरी मार्च 2023 में आयोजित की जानी थी। हालांकि अब नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख आगे बढ़ गई है और यह 6 दिसंबर 2022 को जारी किया जाना है। इसलिए यह उम्मीद जताई जताई जा रही है कि CHSL भर्ती 2022 के लिए परीक्षा का आयोजन 2023 के मार्च या अप्रैल में हो सकता है।
CHSL भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ते जा रही है और इस वजह से इसमें प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CHSL भर्ती 2019 के पहले टियर की परीक्षा में तकरीबन 10.19 लाख अभ्यर्थियों ने और CHSL भर्ती 2020 के पहले टियर की परीक्षा में तकरीबन 13.17 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। CHSL भर्ती 2021 के पहले टियर की परीक्षा में भी तकरीबन 15 लाख अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं पदों की संख्या की बात करें तो CHSL भर्ती 2019 के जरिए कुल 4,893 पदों पर, CHSL भर्ती 2020 के जरिये 4,726 पदों पर और CHSL भर्ती 2021 के जरिए 6,072 पदों पर भर्ती की गई है। अभ्यर्थियों की संख्या और रिक्तियों की संख्या को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा।
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त SSC CGL, SSC GD, CTET, UP Constable, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।