फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL 2021 Result: एसएससी ने जारी किया सीएचएसएल टाइपिंग टेस्ट का परिणाम, ऐसे करें चेक

Sun, 19 Mar 2023 06:34 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CHSL 2021 Result: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा के टाइपिंग टेस्ट 2021 का परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CHSL 2021 Result Out: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2021 के टाइपिंग टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन

SSC CHSL टियर-2 परीक्षा में शामिल होने वाले कुल उम्मीदवारों में से कुल 14,873 उम्मीदवारों ने टाइपिंग टेस्ट पास किया, 220 उम्मीदवारों ने DEST (CAG) परीक्षा उत्तीर्ण की और 1,067 उम्मीदवारों ने DEST (CAG के अलावा) पास किया। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें अब दस्तावेज़ सत्यापन दौर के लिए उपस्थित होना होगा। आयोग जल्द ही एसएससी सीएचएसएल दस्तावेज सत्यापन के लिए पूर्ण कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

एसएससी की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 35,023 उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। CAG में DEO के पद के लिए DEST में उपस्थित होने के लिए लगभग 4,374 उम्मीदवार योग्य हैं, जबकि DEO (CAG के अलावा) के पद के लिए DEST में उपस्थित होने के लिए 1,511 उम्मीदवार हैं।एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2022 को शुरू हुई थी। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए 07 मार्च 2022 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए टाइपिंग टेस्ट का रिजल्ट अब जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • अब SSC CHSL Recruitment 2021 Skill Test Results के लिंक पर जाएं।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा
  • रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें