SSC CHSL Result 2017: कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CHSL रिजल्ट 2017 के अंक 26 दिसंबर, 2019 को जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा के बाद जो उम्मीदवार संयुक्त उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2017 के कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर अपने अंकों की जांच कर सकते हैं। बता दें कि लिखित परीक्षा का अंतिम परिणाम 20 दिसंबर, 2019 को आयोग द्वारा जारी किया गया था।
ये भी पढ़ें- क्या होता है डिटेंशन सेंटर, इसमें किन्हें रखा जाता है, यहां है हर सवाल का जवाब
आयोग द्वारा जारी किए गए फाइनल मार्क्स 26 दिसंबर से 25 जनवरी, 2020 तक आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होंगे। जो उम्मीदवार अपने अंकों की जांच करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करना होगा।
SSC CHSL 2017: ऐसे देख सकते हैं अपने अंक-
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर दिए SSC CHSL रिजल्ट 2017 लिंक पर क्लिक करें ।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहां उम्मीदवारों अपनी जरूरी जानकारी जैसे- परीक्षा का नाम, रोल नंबर और पंजीकरण पासवर्ड दर्ज करना होगा, पाठ दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपके सामने अंक प्रदर्शित होंगे।
- अंक को अच्छे से देखें और संबंधित पेज डाउनलोड करें।
- उम्मीदवार आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंट आउट ले सकते हैं।
मुख्य जानकारी-
- कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 16 अगस्त, 2019 से 22 सितंबर, 2019 के बीच आयोजित किए गए थे।
- कुल 33,967 अभ्यर्थी एक कौशल परीक्षा और डीवी के लिए उपस्थित हुए।
- जो उम्मीदवार अधिक संबंधित विवरणों की जांच करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।
अपने अंक देखने के लिए यहां क्लिक करें...
ऑफिशियल वेबसाइट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- पुलिस विभाग में पांचवीं पास से स्नातकों तक के लिए बंपर भर्तियां, आवेदन में एक दिन बाकी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...