SSC MTS 2025 Exam Date: 4 फरवरी से होगी एसएससी एमटीएस परीक्षा
एसएससी मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 4 फरवरी से किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए सेल्फ स्लॉटिंग सुविधा 15 जनवरी से शुरू की जाएगी।
SSC Constable GD Exam Date: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 23 फरवरी से होगी
कर्मचारी चयन आयोग ने बताया है कि कांस्टेबल (जीडी) 2026 भर्ती परीक्षा 23 फरवरी से आयोजित की जाएगी। यह भर्ती केंद्रीय सशस्त्र बलों और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
| परीक्षा का नाम |
परीक्षा शुरू |
सेल्फ स्लॉटिंग शुरू |
| एसएससी एमटीएस 2025 |
4 फरवरी, 2026 से |
15 जनवरी, 2026 से |
| एसएससी कांस्टेबल जीडी 2026 |
23 फरवरी, 2026 से |
जल्द सूचित किया जाएगा |
आधिकारिक नोटिस देखें...
SSC CGL Tier II Exam Date: सीजीएल टियर-2 की तारीखों में हुआ संशोधन
आयोग ने सीजीएल टियर-2 परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया है। ताजा नोटिस के मुताबिक, सीजीएल टियर-2 परीक्षा 18 और 19 जनवरी को ही आयोजित की जाएगी।
- 18 जनवरी को स्किल टेस्ट (डीईएसटी) का आयोजन किया जाएगा, जोकि पेपर-1 का सेक्शन-4 है।
- 19 जनवरी को लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं-
- गणितीय योग्यता और तार्किक क्षमता
- इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन
- जनरल अवेयरनेस
- कंप्यूटर नॉलेज
- सांख्यिकी (Statistics)
आधिकारिक नोटिस देखें...
पहले जारी कार्यक्रम में सीजीएल टियर-2 का परीक्षा कार्यक्रम इसका उल्टा था। यानी 18 जनवरी को लिखित परीक्षाएं होनी निर्धारित थीं और 19 को स्किल टेस्ट होना था, जिसमें अब बदलाव करके स्किल टेस्ट पहले दिन लिया जाएगा।