SSC CGL टियर 3 फाइनल मार्क्स 2017: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आखिरकार 26 नवंबर 2019 यानी आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SSC CGL टीयर 3 फाइनल मार्क्स 2017 जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने अंकों को आधिकारिक वेबसाइट
https://ssc.nic.in/ पर देख सकते हैं।
SSC CGL टियर 3 फाइनल रिजल्ट को 15 नवंबर 2019 को घोषित किया गया था। अब, आयोग ने अपनी वेबसाइट पर SSC CGL टियर 3 फाइनल मार्क्स के डाउनलोड लिंक को सक्रिय कर दिया है। सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से भी अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके अपने अंकों की जांच कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग ने 25 अक्टूबर 2019 को एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट 2019 की घोषणा की है। परिणाम के अनुसार, टियर -3 परीक्षा 2019 में उपस्थित होने के लिए कुल 5009 उम्मीदवार योग्य हैं, जिनके लिए परीक्षा 29 दिसंबर 2019 को आयोजित की जाएगी।
SSC CGL टियर 2 परीक्षा 2018-19 11 सितंबर 2019 और 13 सितंबर 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब, आयोग द्वारा 29 दिसंबर 2019 को टियर 3 परीक्षा आयोजित करेगा और उसी के लिए एडमिट कार्ड आवंटित किए जाएंगे।
सभी उम्मीदवार जो SSC CGL टियर 2 परीक्षा 2019 में उपस्थित हुए थे, वे SSC CGL टियर 2 मार्क्स 2019 को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 6 दिसंबर 2019 तक डाउनलोड कर सकते हैं।
अपने मार्क्स डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
नोटिस के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें : बिना कोई लिखित परीक्षा पाएं सरकारी नौकरी, इंटरव्यू के लिए बस एक दिन बाकी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।