फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Tier 2 Result: एसएससी सीजीएल 2021 टियर-2 परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Sun, 16 Oct 2022 11:27 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Tier 2 Result: एसएससी सीजीएल भर्ती 2021 के टियर -2 परीक्षा में कुल 38,389 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। इन सभी सफल उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण टियर-3 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
SSC CGL Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग यानी कि एसएससी ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल/CGL भर्ती, 2021 के टियर-2 परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को 15 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के टियर-2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को इस खबर के माध्यम से....

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CGL भर्ती, 2021 के टियर-2 परीक्षा का आयोजन 08 अगस्त, 2022 और 10 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा आयोग द्वारा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, आयोग ने 24 अगस्त, 2022 को परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया था। इस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। 

इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
एसएससी सीजीएल भर्ती 2021 के टियर -2 परीक्षा में कुल 38,389 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। इन सभी सफल उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण टियर-3 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 

इन पदों पर मिलेगी नियुक्ति
एसएससी सीजीएल परीक्षा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी और सहायक लेखा अधिकारी, जूनियर सांख्यिकी अधिकारी, सांख्यिकीय अन्वेषक Grade-II समेत कई अन्य पद शामिल हैं। नोटिस में कहा गया है कि योग्य / गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक 21.10.2022 को आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके 21.10.2022 से 10.11.2022 तक अपने व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीजीएल भर्ती, 2021 टियर-2 परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के माध्यम से ओपन हो जाएगा। 
  • अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपने रोल नंबर को सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें