3 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति
उत्तर कुंजी के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी डैशबोर्ड पर अपलोड कर दिया है। पहले चरण में उत्तीर्ण होकर दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 3 फरवरी तक प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकेंगे। उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवार प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उन्हें प्रश्नों को चुनौती देने की भी अनुमति होगी।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, '3 फरवरी 2026 को रात 8 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अपने-अपने उत्तर पत्रक का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि उपरोक्त निर्धारित समय सीमा के बाद ये उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।'
आयोग ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल पर उपलब्ध एसएससी सीजीएल प्रश्न पत्र केवल व्यक्तिगत उपयोग और स्व-विश्लेषण के लिए है। आयोग ने कहा, "इस संबंध में एक लिखित आश्वासन चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल में शामिल किया गया है, जो उम्मीदवारों को लॉग इन करने पर दिखाई देगा।"
परिणाम के बाद मांगी जाएगी विकल्प-सह-वरीयता
उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने पर अपना विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अंतिम परिणाम में किसी भी पद के लिए उम्मीदवारों पर विचार नहीं किया जाएगा।