फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2023 Registration: एसएससी सीजीएल के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

Tue, 04 Apr 2023 09:35 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL 2023 Registration start: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL 2023 Registration Begins: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एसएससी सीजीएल भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर एसएससी सीजीएल 2023 के लिए अब आवेदन कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल 2023 पंजीकरण फार्म में सुधार प्रक्रिया विंडो 7 और 8 मई को खुलेगी। 

विज्ञापन



 

SSC CGL 2023 मई तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2023 के लिए तीन मई, 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जानी प्रस्तावित है। सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये। महिला/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अभ्यर्थी 4 मई तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। 

 

SSC CGL 2023 ग्रुप बी और सी के पदों पर मिलेंगी नौकरियां

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत सरकार के शीर्ष मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में समूह "बी" राजपत्रित और समूह "सी" पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए सीजीएल परीक्षा आयोजित करता है। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

पात्रता मानदंड

  1. आयु सीमा- एसएससी सीजीएल के विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 18-27, 18-30, 18-32 और 20-30 वर्ष के बीच अलग-अलग है। अधिसूचित आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
  2. शैक्षिक योग्यता- न्यूनतम आवश्यकता स्नातक की डिग्री है। इसके साथ ही अधिसूचना में पोस्ट-वार योग्यता भी दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिसूचना जरूर पढ़ें।

SSC CGL 2023 कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो स्तरों- टियर- I और टियर- II में आयोजित की जाएगी। मेरिट लिस्ट केवल टियर- II परीक्षा में उम्मीदवारों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
 
विज्ञापन

SSC CGL 2023 पंजीकरण आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग ऑन करें।

  • अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।

  • संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 के अंतर्गत अप्लाई करें पर क्लिक करें।

  • अपना विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • परीक्षा शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें