SSC CGL Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। 14582 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे ssc.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप बी के पदों असिस्टेंट सेक्शन अफसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट अफसर, सब इंस्पेक्टर, डाक इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स इंस्पेक्टर, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, डिविजनल एकाउंटेंट, एनआईए सब इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैस्टिकल अफसर पर भर्ती होगी। ग्रुप सी के पदों आडिटर, एकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट पर भर्ती होगी।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच किया जाएगा। वहीं, टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी।