फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2022 : इन 5 तरीकों से करेंगे तैयारी तो आसानी से निकलेंगे सीजीएल टियर-1 व 2, जानें पूरी बात

Sat, 12 Nov 2022 11:42 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) CGL परीक्षा 2022 सिर्फ दो टियर में आयोजित की जा रही है। अगर ये 7 ट्रिक्स आप जानते हैं तो एसएससी के टियर - 1 और टियर - 2 को निकालना आपके लिए आसान होगा। एसएससी टियर - 1 का आयोजन 1 से 13 दिसम्बर तक आयोजित करेगा और टियर - 2 की तिथियां घोषित होना अभी बाकी हैं। 
विज्ञापन
एसएससी सीजीएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (CGL) के टियर-1 को दिसम्बर में आयोजित करने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद विभिन्न मंत्रालयों में रिक्त अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवा और गंभीरता से तैयारी में जुट गए हैं। एसएससी ने इस परीक्षा के लिए 17 सितम्बर को नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। जोकि 13 अक्तूबर तक जारी रही। सूत्रानुसार एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 के जरिए तकरीबन 35 हजार पदों को भरने जा रहा है। हर वर्ष इस परीक्षा के लिए 20 लाख से ज्यादा आवेदन आते हैं। इस वर्ष भी आवेदनों की संख्या 25 लाख को पार कर सकती है। इसलिए ये परीक्षा बहुत टफ हो जाती है। लेकिन यदि हम परीक्षा पैटर्न जानते हैं, उचित स्टडी मटीरियल है, सिलेबस पता है, मॉक टेस्ट देते हैं, पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल कर रहे हैं और सवाल हल करने की शॉर्ट ट्रिक्स के बारे में जानते हैं तो एसएससी सीजीएल परीक्षा कठिन नहीं है। अगर आप भी एसएससी सीजीएल की तैयारी कर रहे हैं तो SSC CGL Online Batch : Join Now  की सहायता लेकर परीक्षा की पूरी व पक्की तैयारी कर सकते हैं। सफलता के अनुभवी एक्सपर्ट्स द्वारा यहां आपको एक ही बैच में पूरा पैकेज दिया जाएगा। ताकि आप परीक्षा आसानी से क्रैक कर सकें।   

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी सीजीएल ई बुक्स 
एसएससी सीजीएल मॉक टेस्ट 
एसएससी सीजीएल पिछले प्रश्न पत्र 

परीक्षा क्रैक करने के 5 तरीके 

  • परीक्षा पैटर्न - जब आप तैयारी शुरू करते हैं तो परीक्षा पैटर्न किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए पहला कदम होता है। परीक्षा पैटर्न आपको प्रश्नों की संख्या, मार्क्स, परीक्षा की अवधि और कितने सेक्शन से प्रश्न आयेंगे की जानकारी पाने में मदद करता है।
  • उचित स्टडी मैटेरियल का चुनाव - स्टडी के सोर्स के बारे में भ्रमित न हों। बहुत अधिक सोर्स का उपयोग न करें इससे आप कंफ्यूज होंगे क्योंकि हर किसी की अपनी अलग-अलग ट्रिक्स होती हैं। हम आपको सफलता डॉट कॉम द्वारा स्टडी मैटेरियल का उपयोग करने की सलाह देते हैं, यहां आपको सिलेबस का व्यापक कवरेज मिलेगा।
  • सिलेबस के अनुसार स्टडी प्लान - आप देखें कि कौन से सेक्शन हैं, जो आपका पसंदीदा है। आपके पास किस सेक्शन पर कमांड है और कौन से विषय अधिक महत्वपूर्ण हैं। हर विषय को रोजाना कवर करने का प्रयास करें, इससे आपको पूरे सिलेबस को कवर करने में मदद मिलेगी और आप सभी की प्रैक्टिस कर पाएंगे।
  • मॉक टेस्ट - अपनी तैयारी के हर दूसरे दिन मॉक अटेम्प्ट करें, विषयवार मॉक टेस्ट चुनें, और फिर फुल - लेंथ मॉक अटेम्प्ट करें। टॉपिक - वाइज मॉक आपको यह समझने में मदद करेगा कि तैयारी की स्ट्रेटजी क्या रखें और अंततः इससे अपनी ताकत और कमजोरी का ज्ञान होगा।
  • पिछले साल का पेपर - इससे उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न का वास्तविक आइडिया मिलेगा। पिछले साल के पेपर की प्रैक्टिस करने से आपको पूछे जाने वाले सभी प्रकार के प्रश्न का ज्ञान होगा।
  • शॉर्ट ट्रिक्स - उचित ज्ञान के साथ कम समय अवधि में प्रश्नों को हल करने के लिए क्वांट और अन्य ट्रिक्स को हल करने के लिए शॉर्ट ट्रिक्स बहुत महत्वपूर्ण हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए केवल एक ही सोर्स का अनुसरण करना चाहिए ताकि वे कंफ्यूज न हों।
  • टाइम मैनेजमेंट - परीक्षा पैटर्न के अनुसार, आप सभी जानते हैं कि इसमें 2 घंटे में 200 अंकों के 100 प्रश्न हल करने होंगे। आपको उसी के अनुसार अपनी रणनीति बनानी होगी और अपने calculation को बहुत मजबूत बनाना होगा। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए टाइम मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें