देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। asकर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू की है और योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 23 जनवरी की शाम 5 बजे तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं और साथ ही आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियो या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Foundation course - Join Now की सहायता ले सकते हैं।
क्या है CBT 1 और CBT 2 का एग्जाम पैटर्न :
इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए चार चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT 1 में हिस्सा लेना होगा, जिसमें अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड तथा अंग्रेजी भाषा और कॉम्प्रिहेंशन से 200 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेजी लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन तथा सांख्यिकी (जूनियर सांख्यिकी अधिकारी के लिए) एवं वित्त और अर्थशास्त्र (AAO के लिए) से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक पेपर 200 अंको का होगा।
शेष 2 चरणों में इस पैटर्न पर होगी परीक्षा :
इस भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा और यह परीक्षा पेन पेपर मोड में आयोजित होगी। यह परीक्षा 100 अंको की होगी। इन तीन चरणों की परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट / डाटा एंट्री स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) में हिस्सा लेना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, UPTET/CTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।