फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Notification 2022: 4 लाख अभ्यर्थी होते हैं शामिल लेकिन महज 400 ही हो पाते हैं सफल, जानें क्या है इसकी चयन प्रक्रिया

सार

UPSC ने NDA&NA I 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और इच्छुक अभ्यर्थी 11 जनवरी 2022 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बार NDA&NA में कुल 400 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
UPSC NDA&NA 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारहवीं के बाद जो युवा भारतीय सेना में अफसर बनना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I परीक्षा 2022 के लिए 22 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के जरिए NDA में 370 और NA में 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 19 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 11 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के NDA Online Coaching Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

बेहद कम है पदों की संख्या :

NDA&NA परीक्षा का देश भर में काफी क्रेज है, लेकिन इस परीक्षा के जरिए हर साल औसतन 400 अभ्यर्थियों का ही चयन होता है। एक अनुमान के मुताबिक NDA की लिखित परीक्षा में हर साल तकरीबन 4 लाख अभ्यर्थी बैठते हैं , जिनमे से 6000 को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है और इनमें से महज 400 अभ्यर्थियों का ही चयन अंतिम रूप से होता है। 

सफल होने के लिए कितने चरणों की परीक्षाओं में होना होता है पास :

NDA & NA परीक्षा के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले इसके लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है। इस लिखित परीक्षा के दो भाग होते हैं : मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट। यह परीक्षा कुल 900 अंको की होती है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:
FREE NDA Mock Test: Attempt Here
NDA Free Study Material: Download Here

SSB इंटरव्यू :

NDA & NA की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस इंटरव्यू का आयोजन अभ्यर्थियों के बुद्धि और व्यक्तित्व का आकलन करने के लिए किया जाता है। SSB इंटरव्यू भी लिखित परीक्षा की तरह 900 अंको की होती है। 

मेडिकल टेस्ट :

SSB इंटरव्यू में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है और फिर फाइनल रिजल्ट की घोषणा की जाती है। फाइनल रिजल्ट में औसतन 400 अभ्यर्थियों को ही जगह मिलती है। इस पूरी चयन प्रक्रिया और अन्य परीक्षणों में सफल घोषित होने वाले अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के आर्मी, नेवी और एयर फोर्स विंग और नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश दिया जाता है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इसके लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे, SSC GD और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें