फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Exam 2022 : जानिए इस वर्ष कितने पद बढ़ाए जाएंगे, पहले कितने पदों पर होनी थी भर्ती

Fri, 04 Nov 2022 12:53 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

SSC CGL भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर से 13 अक्तूबर 2022 के बीच आवेदन मांगे गये थे। इस भर्ती के जरिए पहले 20 हजार से भी अधिक पदों को भरा जाना था लेकिन अब एसएससीइन पदों की संख्या 35 हजार तक बढ़ाने का विचार कर रही है।
विज्ञापन
SSC CGL - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। SSC द्वारा इस भर्ती का आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है और इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। SSC ने CGL भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर 2022 से 13 अक्तूबर के बीच आवेदन मांगे थे और अब इस भर्ती के लिए दिसंबर महीने में पहले चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि SSC इस माह के आखिर तक सीजीएल परीक्षा की तारीख जारी कर सकती है। CGL की यह भर्ती अब अभ्यर्थियों के लिए बेहद खास होने वाली है। क्योंकि पहले कर्मचारी चयन आयोग एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए केवल 20 हजार पदों पर भर्ती करने जा रहा था। लेकिन अब मीडिया रिपोर्टेस से सामने आ रहा है कि एसएससी ने इन पदों की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 35 हजार करने की तैयारी कर ली है। इस जानकारी के आते ही अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं और अपनी सरकारी नौकरी पक्की करनी चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम ने नए पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थियों को इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। आप सफलता द्वारा शुरू किये गए इस खास कोर्स से इस लिंक SSC CGL Batch - Join Now पर क्लिक करके जुड़ सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्प्लीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

इन पोस्ट पर एसएससी सीजीएल के बाद मिलती है नियुक्ति

  1. इनकम टैक्स इंस्पेक्टर 
  2. असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर
  3. सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर 
  4. असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर 
  5. पब्लिक फाइनांस
  6. असिस्टेंट इन्फोर्समेंट ऑफिसर  

एसएससी सीजीएल के जरिए पिछले सालों में हुई भर्ती 

वर्ष पद 
2021 7686
2020 7035
2019 8428
2018 11271
2017 9276
 

एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी 

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल परीक्षा 2021 टियर 2 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। इस फाइनल आंसर की के साथ आयोग ने टियर 2 परीक्षा के प्रश्न पत्र को भी अपलोड कर दिया है। साथही अभ्यर्थियों से कहा है कि वह अपनी फाइन आंसर की व प्रश्नपत्र एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्लीकी एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने कोसाकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें