सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से सीजीएल भर्ती के जरिए विभिन्न विभागों के 20,000 पदों की आवेदन प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसके आवेदन की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर 2022 है। इस भर्ती में ग्रेजुएशन कर चुके हैं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए उनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। गौरतलब है कि आयोग की सीजीएल भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन टियर -1 और टियर-2 एग्जाम के आधार पर होगा। जोकि कंप्युटर आधारित टेस्ट होंगे। इन परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में एक-चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू होती है। भर्ती संबंधी किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। वहीं अगर आप एसएससी की CGL भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा देना चाहते हैं तो आप इसकी बेहतर तैयारी के लिए देश के जाने - माने लर्निंग प्लेटफार्म सफलता डॉट कॉम की अनुभवी फैकल्टी द्वारा चलाए जा रहे खास SSC CGL 2022 - Join Now कोर्स को ज्वॉइन करसकते हैं।
दो कैंडिडेट्स के समान अंक होने पर किसकी चयन होगा?
कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल भर्ती की टियर -1 परीक्षा 200 अंकों की होगी, जोकि क्वालीफाइंग नेचर की होगी। लेकिन टियर-2 परीक्षा में प्राप्त होने वाले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।ध्यान रहे कि यदि किन्हीं दो उम्मीदवारों के टियर-2 में समान अंक आ जाते हैं तो उस स्थिति में टियर-2 के पेपर-II व पेपर - III में अधिक स्कोर करने वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। साथ ही जूनियर स्टैटिकल ऑफिसर व असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को वरीयता क्रम में ऊपर रखा जाएगा। इसके अलावा टियर-2 के पेपर -I के सेक्शन -I में जिन कैंडिडेट्स के अंक ज्यादा होंगे, उन्हें प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। वहीं इन स्थितियों में भी समानता होने पर अधिक आयुसीमा वाले अभ्यर्थी को चयन श्रेणी केपहले क्रम में रखा जाएगा। लेकिन एक-समान जन्मतिथि होने की स्थिति में उम्मीदवारों को नाम के एल्फाबेटिकल ऑर्डर के क्रम में वरीयता दी जाएगी। कैंडिडेट्स अधिक जानकारी के लिए आयोग द्वारा जारी अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।