एसएससी (SSC) सीजीएल टियर-1 एडमिट कार्ड
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) की संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा (Combined Graduate Level - CGL Exam) 2 मार्च 2020 से शुरू हो रही है। एसएससी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन देशभर में 2 से 11 मार्च 2020 तक किया जाएगा।
लाखों की संख्या में देशभर से उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है। अब क्योंकि परीक्षा की तिथि नजदीक आ चुकी है, सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। एसएससी द्वारा सीजीएल परीक्षा 2019-20 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट (SSC Official website) पर जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक आपको इस खबर में भी दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : नौकरी छोड़ चाय बेचने लगी ये अमेरिकी महिला, कमा लिए 250 करोड़ से ज्यादा
अभ्यर्थी अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि एसएससी ने अब तक एडमिट कार्ड जारी होने की निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस सप्ताह के अंत तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा (SSC CGL Exam) के माध्यम से केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों (जैसे - असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, आदि) पर नियुक्तियां दी जाती हैं।
ये भी पढ़ें : SSC Jobs: सैकड़ों पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन
इसके लिए एसएससी पहले कंप्यूटर मोड पर परीक्षा लेगा। इसके बाद विस्तृत परीक्षा होगी। दोनों में सफल होने के बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा। मार्च में होने वाली पहले चरण की परीक्षा से SSC CGL 2019 के अधिसूचित पदों को भरा जाएगा। SSC CGL 2020 के लिए अधिसूचना 15 सितंबर 2020 को जारी की जाएगी।
SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।