फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी सीजीएल 2026: आ गई तारीख, 30 सितंबर से शुरू होगी टियर-1 परीक्षा, अक्तूबर में इस दिन तक होगा आयोजन

Sat, 12 Sep 2026 06:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL 2026 Tier 1 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के प्रथम चरण यानी टियर-1 की तारीख घोषित कर दी है। सीजीएल टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होगी और अक्तूबर में भी आयोजित की जाएगी। जानें परीक्षा कब से कब तक आयोजति की जाएगी और इस बार एसएससी ने एग्जाम पैटर्न में क्या बदलाव किए हैं...
विज्ञापन
SSC CGL 2026 Tier 1 Exam Date OUT - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL 2026 Tier 1 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के प्रथम चरण की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी 12 सितंबर 2026 के महत्वपूर्ण नोटिस के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2026 टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्तूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


 

एसएससी सीजीएल 2026 टियर-1 परीक्षा कब होगी?

आयोग के नोटिस में परीक्षा से जुड़ी जानकारी इस प्रकार दी गई है:
 
विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026
परीक्षा का चरण टियर-1
परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित परीक्षा
परीक्षा शुरू होने की तारीख 30 सितंबर 2026
परीक्षा समाप्त होने की तारीख 30 अक्तूबर 2026
नोटिस जारी होने की तारीख 12 सितंबर 2026
 

नोटिस देखें:

कब आएगा टियर-1 का एडमिट कार्ड?

ताजा जारी नोटिस में केवल एसएससी सीजीएल 2026 टियर-1 परीक्षा का कार्यक्रम बताया गया है। प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख की जानकारी इस नोटिस में नहीं दी गई है।

क्या है एसएससी सीजीएल?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के पदों (जैसे Inspector, ASO, Tax Assistant, Auditor आदि) पर भर्ती के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। सीजीएल 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी इस प्रकार है:
 
कार्यक्रम समय सीमा / तिथि
अधिसूचना एवं आवेदन शुरुआत 21 मई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)
आवेदन सुधार विंडो (Correction Window) 29 जून से 1 जुलाई 2026
टियर-I परीक्षा (Tier-1 CBT) 30 सितंबर - 30 अक्तूबर 2026
टियर-II परीक्षा (Tier-2 CBT) दिसंबर 2026 (संभावित)
 

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों (Tiers) में विभाजित है:  

1. टियर-I (स्क्रीनिंग/क्वालिफाइंग परीक्षा)  
यह कंप्यूटर-आधारित ऑनलाइन परीक्षा होती है। इसमें 100 प्रश्न (कुल 200 अंक) होते हैं और समय 1 घंटा (60 मिनट) मिलता है:  
  • रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning): 25 प्रश्न (50 अंक)
  • सामान्य जागरूकता (General Awareness): 25 प्रश्न (50 अंक)
  • गणित (Quantitative Aptitude): 25 प्रश्न (50 अंक)
  • अंग्रेजी (English Comprehension): 25 प्रश्न (50 अंक) 

2. टियर-II (मुख्य परीक्षा - मेरिट निर्धारण के लिए)  
अंतिम चयन सूची (Merit List) टियर-II के अंकों के आधार पर तैयार होती है:  
  • पेपर-I: सभी पदों के लिए अनिवार्य
  • पेपर-II: सांख्यिकी (केवल JSO पद के लिए)
     
विज्ञापन

इस बार सीजीएल के एग्जाम पैटर्न में क्या बदलाव हुआ?

एसएससी सीजीएल 2026 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस बार परीक्षा पैटर्न, समय सीमा और चयन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को ये बदलाव जान लेने चाहिए:
  • टियर-1 में सेक्शनल टाइमिंग: टियर-1 की 60 मिनट की कुल अवधि में अब प्रत्येक सेक्शन (रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी) के लिए 15-15 मिनट का सेक्शनल टाइमर निश्चित कर दिया गया है।
  • असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पदों के लिए टियर-2 में पेपर-III: असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर पदों के चयन हेतु टियर-2 में पेपर-III (Finance & Economics) जोड़ा गया है। इन पदों की अंतिम मेरिट लिस्ट टियर-2 के पेपर-1 और पेपर-III के अंकों को मिलाकर तैयार की जाएगी।  
  • सख्त स्क्राइव सत्यापन: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सहायक (Scribe) हेतु आधार आधारित ओटीआर और ओटीपी सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है।
  • आयु सीमा कट-ऑफ तिथि: आयु गणना के लिए पात्रता संदर्भ तिथि 1 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें