फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख: पुलिस कांस्टेबल के 331 पदों पर भर्ती, बंद होने वाली है आवेदन विंडो; 10वीं पास फटाफट भरें फॉर्म

Sat, 12 Sep 2026 04:59 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

लद्दाख पुलिस में नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन का आखिरी मौका है। कांस्टेबल के 331 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर को समाप्त हो जाएगी, ऐसे में पात्र उम्मीदवार जल्द से जल्द फॉर्म भर लें।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख पुलिस अधीनस्थ सेवा भर्ती बोर्ड (LPSSRB) की ओर से कांस्टेबल के 331 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

देखें कैडर के अनुसार रिक्तियां

कैडर/इकाई रिक्तियां
कार्यकारी, सशस्त्र/आईआरपी, एसडीआरएफ 141
सीमा बटालियन 168
महिला बटालियन 22
कुल 331

सीमा बटालियन में जिलावार रिक्तियां

जिला रिक्तियां
नुबरा 71
चांगथंग 40
दिखावा 13
कारगिल 43
द्रास 1
कुल 168

महिला बटालियन में जिलावार रिक्तियां

जिला रिक्तियां
लेह 4
नुबरा 4
दिखावा 0
चांगथंग 3
कारगिल 0
जांस्कर 2
द्रास 9
कुल 22

क्या है आवेदन की शर्तें?

लद्दाख पुलिस कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, लद्दाख पुलिस में कार्यरत एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) जिन्होंने आवेदन की अंतिम तिथि तक कम से कम तीन साल की लगातार सेवा पूरी की है, वे 8वीं पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए।

विज्ञापन


उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

लद्दाख पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग है। अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और एएलसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 निर्धारित किया गया है।

क्या है लिखित परीक्षा का पैटर्न

विषय अंक
सामान्य ज्ञान 60
तर्क 15
सामान्य विज्ञान 10
अंकगणितीय क्षमताएं 15
कुल 100

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले लद्दाख पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.ladakh.gov.in पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार Registration करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें