फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2026 Notification: एसएससी सीजीएल का नोटिस जारी, भरी जाएंगी 12256 वैकेंसी; इस तारीख से पहले करें आवेदन

Thu, 21 May 2026 06:32 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया आज, 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। कुल 12,256 रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन करने के लिए 22 जून, 2026 तक का समय है।
 
विज्ञापन
SSC CGL 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL 2026 Registration: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बहुप्रतीक्षित संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस जारी होने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 22 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन


 

SSC CGL 2026 Important Dates: नोट करें सभी जरूरी तिथियां

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। वहीं, टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 जून तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी तिथियां नीचे टेबल में दी गई हैं:
 
विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 21 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)
आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 29 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे तक)
टियर-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की संभावित तिथि अगस्त–सितंबर 2026
टियर-2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की संभावित तिथि दिसंबर 2026
हेल्पलाइन नंबर 1800 309 3063 (टोल फ्री)

SSC CGL Vacancy 2026: कितनी वैकेंसी भरी जाएंगी?

एसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) 2026 के तहत कुल 12,256 रिक्तियों की घोषणा की गई है। आयोग जल्द ही पदवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण जारी करेगा। 


 

एसएससी सीजीएल का फॉर्म कौन भर सकता है?

  • जूनियर सांख्यिकीय अधिकारी (JSO) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ कक्षा 12 में गणित में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए या स्नातक स्तर पर सांख्यिकी विषय होना जरूरी है। 
  • सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 पद के लिए स्नातक में अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित विषय होना आवश्यक है।
  • रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ एक वर्ष का शोध अनुभव मांगा गया है।
  • अन्य सभी पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री मान्य होगी।
 
पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
जूनियर सांख्यिकीय अधिकारी (JSO) किसी भी विषय में स्नातक + कक्षा 12 में गणित में कम से कम 60% अंक या स्नातक में सांख्यिकी विषय
सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 स्नातक में अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित अनिवार्य/वैकल्पिक विषय
रिसर्च असिस्टेंट (NHRC) स्नातक + मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 1 वर्ष का शोध अनुभव
अन्य सभी पद किसी भी विषय में स्नातक डिग्री
 

एसएससी सीजीएल में कितने सैलरी मिलती है?

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल-4 से लेवल-7 तक वेतन मिलेगा। वेतनमान 25,500 रुपये से शुरू होकर 1,42,400 रुपये तक जाएगा।
 
वेतन स्तर वेतन
लेवल-4 25,500 रुपये से 81,100 रुपये
लेवल-5 29,200 रुपये से 92,300 रुपये
लेवल-6 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये
लेवल-7 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये
 
SSC CGL 2026 Notification PDF Download
विज्ञापन

एसएससी सीजीएल में सिलेक्शन कैसे होता है?

भर्ती प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन टियर-1 और टियर-2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। टियर-1 केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, जबकि टियर-2 के अंक अंतिम मेरिट में जोड़े जाएंगे। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
 
चरण विवरण टिप्पणी
चरण-1 टियर-1 प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग, टियर-2 के लिए शॉर्टलिस्टिंग
चरण-2 टियर-2 मुख्य परीक्षा अंतिम मेरिट के लिए अंक शामिल होंगे
अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन पात्रता और दस्तावेज जांच
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें