फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Registration: एसएससी सीजीएल के 14582 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका! ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत करें आवेदन

Fri, 04 Jul 2025 09:32 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Jobs: एसएससी सीजीएल 2025 भर्ती के लिए आज आवेदन का अंतिम दिन है। कुल 14,582 पदों पर भर्तियां होनी हैं। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Registration: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा 2025 के लिए आज, 4 जुलाई आवेदन करने की अंतिम तारीख है। इस बार आयोग द्वारा केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों, आयोगों, न्यायिक संस्थानों व अन्य सरकारी निकायों में ग्रुप B और ग्रुप C श्रेणी के 14,582 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन


जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आज रात 11 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद, शुल्क जमा करने की समयसीमा 5 जुलाई रात 11 बजे तक रखी गई है।
 

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सामान्य पदों के लिए: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) आवश्यक है।
  • जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक, बशर्ते कक्षा 12वीं में गणित में कम से कम 60% अंक हों।
  • स्टैटिस्टिकल इनवेस्टिगेटर ग्रेड-I: स्नातक डिग्री जिसमें अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल हो।

आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष, कुछ के लिए 18 से 30 वर्ष, अन्य पदों के लिए 20 से 30 वर्ष, जबकि कुछ विशेष पदों के लिए 18 से 32 वर्ष तक होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय संबंधित पद की आयु सीमा की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।

आरक्षण के तहत आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट प्राप्त होगी।
 

परीक्षा पैटर्न

सीजीएल टियर-1 परीक्षा एक एक घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्नों के लिए 200 अंक निर्धारित हैं। प्रश्न पत्र को चार खंडों में विभाजित किया गया है: जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन। प्रत्येक खंड से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 50 अंकों के होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटे जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.gov.in पर जाएं।
  • "New User? Register Now" पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद दिए गए यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी आदि भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
  • परीक्षा केंद्र के लिए वरीयता (preference) चुनें।
  • डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • पूरी जानकारी एक बार जांच लें और फाइनल सबमिशन के बाद एप्लिकेशन का प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें