फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल के लिए अधिसूचना जारी, 14582 पदों पर होगी भर्ती; इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 10 Jun 2025 07:42 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। पंजीकरण विंडो खुली है, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन
SSC - फोटो : https://ssc.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL 2025 Notification: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या एसएससी सीजीएल के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस वर्ष, भर्ती अभियान का लक्ष्य 14582 रिक्तियों को भरना है, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण (ssc.gov.in.) पर शुरू हो गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई है।

नोट कर लें ये सभी महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ: 09 जून, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 04 जुलाई, 2025 (रात 11 बजे तक)
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 5 जुलाई, 2025 (रात 11 बजे तक)
  • आवेदन पत्र में सुधार की तिथि: 09 से 11 जुलाई, 2025 (रात 11 बजे तक)
  • टियर 1 परीक्षा का संभावित कार्यक्रम: 13 से 30 अगस्त, 2025 
  • टियर 2 परीक्षा का संभावित कार्यक्रम: दिसंबर, 2025

इन पदों पर होगी भर्ती

केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप बी के पदों असिस्टेंट सेक्शन अफसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट अफसर, सब इंस्पेक्टर, डाक इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स इंस्पेक्टर, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, डिविजनल एकाउंटेंट, एनआईए सब इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैस्टिकल अफसर पर भर्ती होगी। ग्रुप सी के पदों आडिटर, एकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट पर भर्ती होगी।

SSC CGL 2025: टियर-1 और टियर-2 एग्जाम कब होंगे आयोजित?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच किया जाएगा। वहीं, टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

पद के आधार पर आयु सीमा 18-30 वर्ष, 20 से 30 वर्ष, 18-32 वर्ष या 18 से 27 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि 01 अगस्त, 2025 होगी और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इसी तरह, शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकताएं भी पद के अनुसार अलग-अलग हैं। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क

एसएससी सीजीएल 2024 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो-स्तरीय कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीई) के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन दौर होगा। अधिसूचना में कंप्यूटर आधारित परीक्षा की योजना और पाठ्यक्रम का उल्लेख किया गया है। आयोग ने कहा कि अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपयोगकर्ता विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।


परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की पूरी जानकारी यहां देखें...


SSC CGL 2025: स्क्राइब और आवेदन प्रक्रिया को लेकर आयोग ने जारी की जरूरी जानकारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्क्राइब से संबंधित दिशा-निर्देश और आवेदन प्रक्रिया में किए गए बदलाव को लेकर अहम जानकारी साझा की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को स्क्राइब के रूप में कार्य करने की अनुमति तभी दी जाएगी, जब वह SSC की नई वेबसाइट पर अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) और आधार प्रमाणीकरण पूरा कर ले।

अगर किसी उम्मीदवार का स्क्राइब आधार प्रमाणीकरण से नहीं जुड़ा है, तो ऐसी स्थिति में आयोग स्वयं स्क्राइब उपलब्ध कराएगा। साथ ही, आयोग ने यह भी बताया है कि जो अभ्यर्थी अभी तक नई वेबसाइट https://ssc.gov.in पर OTR नहीं कर पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द नया OTR प्राप्त करना होगा, क्योंकि पुरानी वेबसाइट https://ssc.nic.in से प्राप्त OTR अब मान्य नहीं होगा।

महत्वपूर्ण बात यह है कि केवल OTR पूरा करने के बाद ही उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी बिना देर किए नई वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें