फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा के 219 रोके गए अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित, जानें कैसे चेक करें परिणाम

Sun, 30 Mar 2025 01:32 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट उन 219 उम्मीदवारों का है, जिनके परिणाम पहले रोक दिए गए थे।
विज्ञापन
SSC CGL 2024 Result - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Final Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 (SSC CGL 2024) के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परिणाम उन 219 उम्मीदवारों का है, जिनके परिणाम पहले रोक दिए गए थे। अब वे उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

1267 में से सिर्फ 219 के परिणाम जारी

आयोग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि कुल 1267 रोके गए उम्मीदवारों में से 219 का फाइनल रिजल्ट अब घोषित किया गया है। हालांकि, बाकी उम्मीदवारों के परिणाम अभी भी आगे की जांच के लिए रोक दिए गए हैं। साथ ही, आयोग ने मार्च 2024 में जारी की गई अधिसूचना के तहत अन्य सभी प्रावधानों को अपरिवर्तित रखा है।

विज्ञापन

SSC CGL 2024: चयन प्रक्रिया

एसएससी सीजीएल परीक्षा में तीन मुख्य चरण होते हैं – टियर 1, टियर 2 और दस्तावेज सत्यापन और कौशल परीक्षण। एसएससी सीजीएल  टियर 1 एक क्वालिफाइंग परीक्षा है और जिन उम्मीदवारों ने इसे पास किया है, उन्हें टियर 2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है। इस साल, टियर 2 परीक्षा 18, 19, 20, और 31 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी।

सफल उम्मीदवारों को टियर 1 और टियर 2 के अंक के आधार पर फाइनल चयन किया जाता है। इसके बाद, उन्हें दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और विशेष पदों के लिए DEST (Data Entry Speed Test) या CPT (Computer Proficiency Test) जैसे कौशल परीक्षणों से गुजरना होता है।
विज्ञापन

फाइनल चयन के लिए आवश्यक ऑनलाइन विकल्प

एसएससी ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया कि केवल उन उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए विचार किया गया है, जिन्होंने ऑनलाइन विकल्प/प्राथमिकता दर्ज किया था। इसके अनुसार, जो उम्मीदवार टियर 1 और टियर 2 में पास हुए और जिन्होंने अपना ऑनलाइन विकल्प/प्राथमिकता दर्ज किया, उन्हें आगे के चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

SSC CGL Final Result 2024: कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले एसएससी सीजीएल 2024 का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको "कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2024 - डिक्लेरेशन ऑफ फाइनल रिजल्ट" का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुल जाएगी जिसमें एसएससी सीजीएल  2024 के फाइनल रिजल्ट की सूची होगी।
  • इसमें सभी सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए होंगे।
  • अब आप अपना रोल नंबर या नाम PDF में सर्च करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें