फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2022 : कितने वर्षों में मिलता है इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को प्रोमोशन, किस तरह की वर्दी पहनना है जरूरी?

Sun, 09 Oct 2022 11:15 AM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने CGL भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 13 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूराकर लेने वाले उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान के लिए अंतिम रूप से 15 अक्तूबर 2022 तक मौका दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास एसएससी की सीजीएल भर्ती में करियर बनाने का सुनहरा मौका है। इस वर्ष आयोग ने करीब 20 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां आयोजित की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बीते दस सालों के बाद एसएससी ने इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां निकाली हैं जिसकी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है। ध्यान रहे कि उम्मीदवार इस भर्ती के लिए केवल 13 अक्तूबर तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। विंडो बंद कर दिया जाएगा. इन पदों की आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर, 2022 से शुरू कर दी गई थी। टियर- I की परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी जिससे संबंधित आधिकारिक नोटिस दिसंबर 2022 में जारी किया जाएगा। इस भर्ती में केवल अनारक्षित वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रु का शुल्क भुगतान करना है, जबकि वहीं, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। ज्यादा जानकारी केलिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें। वहीं अगर आप एसएससी की CGL भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा देना चाहते हैं तो आप इसकी बेहतर तैयारी के लिए देश के जाने - माने लर्निंग प्लेटफार्म सफलता डॉट कॉम की अनुभवी फैकल्टी द्वारा चलाए जा रहे खास SSC CGL Online Classes 2022 - Join Now कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।

कितनों वर्षों में मिल सकता है पहला प्रोमोशन 

एसएससी सीजीएल भर्ती के अंतर्गत आयकर निरीक्षक (Income Tax Inspector) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किए जाने पर समूह - ग में रखा जाएगा। गौरतलब है कि एक आयकर निरीक्षक आयकर विभाग का अहम हिस्सा होत है, जो केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड या सीबीडीटी के तहत कार्य करता है। आयकर निरीक्षक के रूप में 5-6 वर्ष की सेवा के बाद निरीक्षक को आयकर अधिकारी के रूप में पदोन्नति किया जा सकता है। इसके लिए कैंडिडेट्स को विभागीय परीक्षा को भी पास करना होगा। जहां एक आईटीओ के रूप में 10 से 11 वर्ष की सेवा देनी होती है जिसके बाद ही आपको सहायक आयुक्त के लिए पात्र माना जाएगा। एक आयकर निरीक्षक प्रमोशन के आधार पर अधिकतम इनकम टैक्स कमिश्नर के पद तक पहुंच सकता है।   

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -
SSC CGL सैलरी  
SSC CGL सिलेबस 
SSC CGL एलिजिबिलिटी 
SSC CGL कट ऑफ 

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की वर्दी क्या होती है 

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक आयकर निरीक्षक को किसी भी तरह की कोई वर्दी पहनना अनिवार्य नहीं होता है। हालांकि जबकि वहीं एक्साइज इंस्पेटर के लिए एक वैकल्पिक यूनीफार्म निर्धारित होती है, जिसमें सीने पर अशोक स्तंभ और कंधों पर तीन सितारे वाली खाकी वर्दी होती है,जिसका मतलब शक्ति और प्रतिष्ठा होता है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें