कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के लिए पहले टियर की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले टियर की परीक्षा एक से 13 दिसंबर 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि SSC ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर से 13 अक्तूबर 2022 के बीच आवेदन मांगे थे। SSC की यह भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बेहद खास है। दरअसल आयोग ने इसके जरिए 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तथा परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किये गए खास SSC CGL Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्प्लीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
SSC ने रिक्तियों की संख्या के संबंध में अभी तक कोई जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इसके जरिये सबसे अधिक पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती कर सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती में पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट के पदों के लिए रिक्तियों की संख्या 10 से 12 हजार तक हो सकती है। गौरतलब है कि अभी तक पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती CHSL भर्ती के जरिए की जाती थी, लेकिन आयोग ने अब इन पदों को CGL भर्ती के जरिए भरने का ऐलान किया है।
SSC द्वारा CGL भर्ती 2022 के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अगर इसके लिए टियर 1 की परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाती है, तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जानी है। वहीं SSC इसके लिए परीक्षा एक से 13 दिसंबर 2022 के बीच कई शिफ्ट्स में आयोजित करने जा रही है। इसलिए इस परीक्षा में नॉर्मलाईजेशन की व्यवस्था लागू होना तय है। साथ ही इसमें निगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.50 मार्क्स काट लिया जाएगा।
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।