फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2022: इन 6 बड़े बदलावों के साथ आयोजित की जाएगी परीक्षा, जानिए क्या है नया पैटर्न

Wed, 09 Nov 2022 02:33 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

SSC GGL परीक्षा के दिसम्बर में आयोजित होने की संभावना है। वहीं लाखों की संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। एसएससी सीजीएल में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों को विभिन्न मंत्रालयों में नियुक्ति दी जाती है। बीते वर्ष की परीक्षा के लिए 21.89 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इस वर्ष भी आवेदन की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
एसएससी सीजीएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (CGL) में कई बड़े बदलाव किए हैं। एसएससी ने हाल ही में जीडी परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया है। वहीं इससे पहले एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव लेकर आया है। पहले जहां यह परीक्षा 4 टियर में होती है। जिसमें कि काफी समय भी लगता था अब सिर्फ दो टियर में आयोजित कर ली जाएगी। साथ ही एसएससी सीजीएल परीक्षा में पूछे जाने वाले गणित और अंग्रेजी के सवालों को भी कम किया गया है। ये उन छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो गणित और अंग्रेजी में खुद को कमतर मानते हैं। क्योंकि फाइनल मेरिट लिस्ट में इन दोनों विषयों का वेटेज भी घटा है। साथ ही पहले जहां 100 प्रश्न 200 नंबर के होते थे यानि प्रत्येक सवाल 2 अंक का रहता था। वहीं अब प्रत्येक प्रश्न 3 नंबर का होगा। ये बड़ा बदलाव भी एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए किया गया है। सीजीएल परीक्षा के जरिए अगर आप भी अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं। तो एसएससी की बेहतर व पक्की तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे SSC CGL Course: Join Now कोर्स का हिस्सा बनें। ताकि सफलता के अनुभवी फैकल्टीज के दिशा निर्देशन में आप खुद को अंतिम मेरिट लिस्ट तक पहुंचा पाएं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी सीजीएल ई बुक्स 
एसएससी सीजीएल मॉक टेस्ट 
एसएससी सीजीएल पिछले प्रश्न 

परीक्षा में जो अब नया देखने को मिलेगा 

  1. 4 के बजाय अब 2 टियरों में परीक्षा 
  2. टियर-2 परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट का गठन, पहले जब चार चरण की परीक्षा हुआ करती थी तो 3 चरण के मार्क्स जोड़कर फाइनल मेरिट तैयार की जाती थी। 
  3. टियर-2 एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न अब पूरी तरह बदल दिया गया है। टियर-2 परीक्षा में अब इंग्लिश के साथ जीके, रीजनिंग और कंप्यूटर और मैथ्स संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे। 
  4. मार्किंग पैटर्न बदला
  5. अब नहीं होगा डिस्क्रिप्टिव पेपर
  6. सीएचएसएल के ये पद हो गए सीजीएल में शामिल: कर्मचारी चयन आयोग ने CHSL के कुछ पदों को CGL में जोड़ दिया है। ये पद हैं- पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट अभी तक इन पदों पर भर्ती सीएचएसएल के जरिए होती थी। 

एसएससी सीजीएल के जरिए पिछले सालों में हुई भर्ती 

वर्ष  पद
2021 7686
2020 7035
2019 8428
2018 11271
2017 9276

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों की तैयारी से आपको नौकरी नहीं मिल पाई। तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा यूपी लेखपाल, एसबीआई क्लर्क, एसबीआई पीओ, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, एसएससी व रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप अपने पसंद की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। तो इसमें देर कैसी आज ही सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड करके कोर्स से जुड़ें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें