देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले विभागों में उच्च पदों पर नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। आयोग ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत बीते 17 सितंबर 2022 से की है और अभ्यर्थियों से इसके लिए 8 अक्तूबर तक आवेदन करने का मौका दिया गया है। SSC की इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के कई अलग - अलग विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें न्यूनतम किसी भी विषय से ग्रेजुएटशन कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए उम्र सीमा पदों के अनुसार अलग अलग निर्धारित की गई है जिसे अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती की अधिसूचना देख सकते हैं। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो अपनी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए देश के जाने - माने लर्निंग प्लेटफार्म सफलता डॉट कॉम के जरिए डिजाइन की गई SSC Ebook - Download Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इनकी कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
20 हजार पदों पर होनी है भर्ती :
SSC (CGL) की यह भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही खास रहने वाली है। दरअसल, आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक CGL भर्ती 2022 के जरिए इस बार तकरीबन 20 हजार पदों पर भर्ती की जा सकती है। हालांकि पदों की संख्या से संबंधित पूरी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। लेकिन तकरीबन 20 हजार पदों पर भर्ती करने की बात कही गई है। गौरतलब है कि कई सालों के बाद CGL भर्ती के जरिए इतनी बंपर बहाली की जा रही है। इसलिए सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती नौकरी पाने का बेहद ही खास मौका है।
अगर कर दी यह गलती तो नौकरी पाने का सपना रह सकता है अधूरा :
इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को बेहद ही सावधानी के साथ नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद आवेदन करना चाहिए। दरअसल एक छोटी सी गलती की वजह से भी आयोग आपका आवेदन रद्द कर सकता है। जिसके बाद इस भर्ती में शामिल होकर सरकारी नौकरी पाने का आपका सपना अधूरा रह सकता है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि स्कैन कलर पासपोर्ट साइज फोटो JPEG फॉर्मेट में हो और उसका साइज 20 KB से 50 KB के बीच का हो। यह फोटो 3.5 सेमी चौड़ी और 4.5 सेमी लंबी हो और बिना टोपी, चश्मे के हो। साथ ही फोटो में सामने से चेहरा साफ नजर आना चाहिए। इसके अलावा यह फोटो नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से तीन महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी इस भर्ती में फोटो अपलोड करने से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन के एनेक्सचर 5 को देख सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी ने फोटो अपलोड करने में कोई गलती कर दी है, तो वे 12 अक्तूबर 2022 से 13 अक्तूबर के बीच अपने आवेदन में सुधार भी कर सकते हैं।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।