फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2022: भर्ती में हुए बदलाव को लेकर भ्रमित न हो अभ्यर्थी,ऐसे समझें पूरी बात

Thu, 06 Oct 2022 06:48 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने CGL भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आठ अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूराकर लेने वाले उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान के लिए अंतिम रूप से 10 अक्तूबर 2022 तक मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन
SSC CGL Recruitment - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रतिवर्ष कई तरह की भर्तियां आयोजित की जाती हैं। इनमें से एक संयुक्त स्नातक स्तर भर्ती (SSC CGL) की परीक्षा भी होती है। इस परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं जिन्हें प्री व मेंस एग्जाम से होकर गुजरना होता है। इस भर्ती में देशभर के सभी राज्यों से महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाते हैं। साल 2022 में भी आयोग की ओर से सीजीएल भर्ती का आगाज कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए करीब 20 हजार से अधिक युवाओं को देश के बड़े - बड़े केंद्रीय कार्यालयों में सरकारी नौकरी हासिल करने का मौका मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के जारिए उम्मीदवारों को किन - किन पदों पर चयन होता है? चयनित हुए कैंडिडेट्स को वेतन कितना मिलता है? इसके अलावा और किन भत्तों एवं सुविधाओं का लाभ मिलता है? अगर नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हो सकता है। क्योंकि इस आर्टिकल में ऐसी कई जानकारियां साझा की गई हैं। वहीं अगर आप एसएससी की CGL भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा देना चाहते हैं तो आप इसकी बेहतर तैयारी के लिए देश के जाने - माने लर्निंग प्लेटफार्म सफलता डॉट कॉम की अनुभवी फैकल्टी द्वारा चलाए जा रहे खास SSC CGL 2022 - Join Now कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।   

कितनी बदली है चयन प्रक्रिया

SSC ने CGL भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में काफी बदलाव किया है। दरअसल CGL भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ दो टियर के टेस्ट्स के आधार पर किया जाना है, जबकि इससे पहले की CGL भर्तियों में अभ्यर्थियों का चयन चार टियर के टेस्ट्स के आधार पर किया जाता था। वहीं आयोग ने इस बार एक बदलाव यह भी किया है कि CGL भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट सिर्फ टियर 2 के मार्क्स केआधार पर बनाई जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले जब चयन प्रक्रिया चार टियर की होती थी, उस समय अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट टियर 1, टियर 2 और टियर 3 के मार्क्स के आधार पर बनाई जाती थी। अभ्यर्थी CGL भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी इसके नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

  • परीक्षा अब सिर्फ दो चरणों में होगी: टियर-1 और टियर-2
  • टियर-1 सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की होगी 
  • टियर-2 परीक्षा में गणित का वेटेज (23%) कम इंग्लिश (35%) की बढ़ी भूमिका
  • टियर-2 परीक्षा में सेक्शन 3 सिर्फ क्वालीफाइंग होगा जिसके दो मॉड्यूल: कंप्यूटर नॉलेज और डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट होंगे।
  • टियर-2 परीक्षा में 3 सेक्शन होंगे,प्रत्येक सेक्शन में दो मॉड्यूल होंगे। जिसे नीचे दी गई तालिका से समझा जा सकता है।  

कंफ्यूज ना हो उम्मीदवार

टियर-2 - पेपर - I :

 

सेक्शन

मॉड्यूल

विषय का नाम

कुल अंक

प्रथम

मॉड्यूल-I

मॉड्यूल-II

मैथमेटिकल एबिलिटीज

रीजनिंग एंड जनरल इंटेलिजेंस

30-30 के क्रम में 60 प्रश्न 180 अंक।

द्वितीय

मॉड्यूल-I

मॉड्यूल-II

इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रीहेंसन

जनरल अवेयरनेस

45, 25 के क्रम में 70 प्रश्न 210 अंक।

तृतीय

मॉड्यूल-I

मॉड्यूल-II

कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट

DEST

20 प्रश्न 60 अंक।

 किस तरह की उठ रही हैं मांग

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की इस भर्ती में पूर्व की तरह ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिनकी भाषा का माध्यम भी हिंदी और इंग्लिश रहेगा। कुल मूल्यांकन में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। ऐसे में कैंडिडेट्स केवल सही मार्गदर्शन में रहकर तैयारी करें तो निश्चित तौर पर सफलता हासिल हो सकती है। हालांकि प्रश्नपत्र की भाषा को लेकर कन्नड भाषा के उम्मीदवारों में विरोध भी देखने को मिल रहा है। उनकी मांगहै कि परीक्षा प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में ही नहीं होनी चाहिए। उनकी मांग है कि अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जाना चाहिए।

लिखित एग्जाम को लेकर क्या है जानकारी 

CGL भर्ती 2022 में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को इसकी तैयारियों में अभी से ही जुट जाना चाहिए। क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इसकी तैयारी के लिए ज्यादा दिन का समय नहीं मिलने वाला है। दरअसल इस भर्ती के नोटिफिकेशन के मुताबिक CGL भर्ती 2022 के लिए पहले टियर की परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 में ही किया जाना है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स केलिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UPSSSC PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें