फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2018: टियर-1 परीक्षा की आंसर-की व रेस्पॉन्स शीट जारी, करें चैलेंज

Fri, 28 Jun 2019 04:08 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL) टियर-1 परीक्षा की आंसर-की और अभ्यर्थियों की रेस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। एसएससी द्वारा आंसर-की और रेस्पॉन्स शीट को आधिकारिक वेबसाइट पर बुधवार, 26 जून 2019 को अपलोड किया गया है। जो अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे कैंडिडेट लॉग-इन के जरिये आसंर-की और अपनी रेस्पॉन्स शीट SSC की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं।

विज्ञापन


SSC CGL 2018 Tier-1 exam : ऐसे देखें आंसर-की और रेस्पॉन्स शीट

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर CGL टेंटेटिव आंसर की और कैंडिडेट्स रेस्पॉन्स शीट के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नोटिफिकेशन खुलेगा। इसमें रेस्पॉन्स शीट और टेंटेटिव आंसर-की की लिंक दी गई है।
  • इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। यहां क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर कैंडिडेट लॉग-इन पेज खुलेगा। यहां अपनी यूजर आईडी और पासपर्ड दर्ज कर लॉग-इन करें। आप आंसर-की और अपनी रेस्पॉन्स शीट देख पायेंगे।


ऐसे दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

विज्ञापन

अभ्यर्थी एसएससी द्वारा जारी टेंटेटिव आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपको ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करनी होगी। इसके लिए आपके पास 30 जून 2019 शाम 5 बजे तक का समय है। आंसर-की चैलेंज करने के लिए आपको प्रति सवाल 100 रुपये शुल्क देने होंगे।

बता दें कि SSC CHSL के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 मार्च से 4 अप्रैल 2019 तक चली थी। टीयर वन एग्जाम में सफल होने वाले आवेदकों को टीयर 2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। टीयर 2 परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर 2019 को होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों में करीब 6 हजार पदों को भरा जाएगा। 

डायरेक्ट लिंक से आंसर-की देखने के लिए यहां क्लिक करें।

SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

सीधे कैंडिडेट लॉग-इन पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें