सीमा सुरक्षा बल (BSF) कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) की भर्ती के फेज-1 की परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी होंगे। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र जारी होने के बाद बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि ये प्रवेश पत्र शारीरिक दक्षता परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट्ल वेरिफिशन और ट्रेड टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीएसएफ कॉन्स्टेबल परीक्षा 01 जुलाई 2019 को आयोजित की जानी है। हालांकि अब तक एडमिट कार्ड जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। यह परीक्षा कुल 1,763 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को जारी होने के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं।
कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bsf.nic.in पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर BSF Constable Admit Card 2019 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4 : अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें एक प्रिंट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।