फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL 2025: तकनीकी खामियों के कारण एसएससी सीएचएसएल की स्किल टेस्ट परीक्षा रद्द, 22 अप्रैल को दोबारा होगी

Fri, 10 Apr 2026 09:28 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CHSL 2025 Skill Test Rescheduled: एसएससी ने 10 अप्रैल 2026 की शिफ्ट-II स्किल/टाइपिंग टेस्ट को तकनीकी गड़बड़ियों के कारण रद्द कर दिया है। परीक्षा अब 22 अप्रैल को होगी। केवल शिफ्ट-I के उम्मीदवार शामिल होंगे। एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को जारी होंगे।
 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CHSL Typing Test Rescheduled: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2025 के स्किल/टाइपिंग टेस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोग ने 10 अप्रैल 2026 को शिफ्ट-II में आयोजित स्किल टेस्ट को तकनीकी खामियों के कारण रद्द कर दिया है। इस फैसले से उन हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जिन्होंने परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं की शिकायत की थी।

विज्ञापन


आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर सिस्टम संबंधी गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके चलते निष्पक्ष मूल्यांकन संभव नहीं था। इसी को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी चयन आयोग ने तुरंत प्रभाव से शिफ्ट-II की परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

22 अप्रैल को परीक्षा में किन्हें शामिल होना होगा?

अब यह परीक्षा पुनः 22 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल वे उम्मीदवार, जिन्होंने 10 अप्रैल को शिफ्ट-I में परीक्षा दी थी, उन्हें ही 22 अप्रैल को आयोजित होने वाले स्किल/टाइपिंग टेस्ट में शामिल किया जाएगा।  वहीं, जिन उम्मीदवारों को पहले स्किल टेस्ट से छूट दी गई थी, वे इस बार भी छूट के दायरे में रहेंगे। 
विज्ञापन

17 अप्रैल को जारी होगा प्रवेश पत्र

प्रभावित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 को जारी किए जाने की संभावना जताई गई है। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी नई सूचना से अपडेट रह सकें।

यह फैसला परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे घबराने के बजाय नई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी को मजबूत करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें