फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Calendar 2026: एसएससी ने जारी किया अपडेटेड कैलेंडर; जानें कब आएगा CGL, सीएचएसएल और एमटीएस का नोटिफिकेशन

Tue, 17 Mar 2026 02:43 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Calendar 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने 2026 भर्ती सत्र के लिए अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें CGL, CHSL और MTS समेत सभी प्रमुख परीक्षाओं की तिथियों और नोटिफिकेशन जारी होने की जानकारी शामिल है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC: कर्मचारी चयन आयोग ने 2026‑27 के लिए अपनी भर्ती प्रक्रिया का नया कैलेंडर जारी किया है। अब अभ्यर्थियों के लिए इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि CGL, CHSL, MTS और अन्य बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन 31 मार्च 2026 को जारी होने का प्रस्ताव है। अभ्यर्थी ssc.gov.in पर जाकर अपडेटेड कैलेंडर और सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी देख सकते हैं।  

विज्ञापन

 
परीक्षा का नाम वर्ष नोटिफिकेशन/परीक्षा तिथि
एएसओ ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (पेपर-1) 2025 16-03-2026
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) (टियर-1) 2026 31-03-2026
चयन पद परीक्षा (Selection Posts) 2026 31-03-2026
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2026 31-03-2026
संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा (पेपर-1) 2026 30-04-2026
स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' परीक्षा 2026 30-04-2026
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय (CHSL 10+2) परीक्षा 2026 30-04-2026
दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 31-05-2026
मल्टी टास्किंग (Non-Technical) स्टाफ परीक्षा 2026 30-06-2026
कांस्टेबल (GD) CAPF,SSF और राइफलमैन परीक्षा 2027 30-09-2026

विज्ञापन

तकनीकी और विभागीय पदों की भर्ती

एसएससी के संशोधित कैलेंडर में उन परीक्षाओं की पूरी सूची दी गई है, जो कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (CBT) के माध्यम से आयोजित होंगी। इसमें तकनीकी और विभागीय पदों की भर्ती भी शामिल है, जैसे कि जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) और संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा।

आवेदन की तिथियां

जूनियर इंजीनियर परीक्षा, 2026 की अधिसूचना 31 मार्च, 2026 को जारी की जाएगी, और आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2026 को बंद हो जाएगी। इसका पेपर‑1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा मई और जून 2026 के बीच आयोजित होगा। इसी प्रकार, संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2026 की अधिसूचना 30 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित की जाएगी, और आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 होगी। पेपर‑1 की परीक्षा अगस्त और सितंबर 2026 के बीच निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें