फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSU Vacancy 2026: केंद्रीय संस्कृत विवि में निकली गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, मिलेगा शानदरा वेतन; जाने रिक्तियां

Tue, 17 Mar 2026 01:49 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSU Non-Teaching Recruitment: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने 2026 में गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में कुल 144 पद शामिल हैं, जिनमें एमटीएस, सहायक और अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण और आवेदन प्रक्रिया देख सकते हैं।
विज्ञापन
CSU Vacancy 2026 - फोटो : https://www.sanskrit.nic.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Central Sanskrit University Non-Teaching Job: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने 144 गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इसमें विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी और सहायक पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर  आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 16 अप्रैल 2026 रात 11:30 बजे तक कर सकते हैं, जबकि आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 1 मई 2026 है।

 
पद का नाम वेतन स्तर (7 CPC) रिक्तियां
कुलसचिव लेवल-14 01
सहायक कुलसचिव लेवल-10 02
सिस्टम एनालिस्ट लेवल-10 03
अनुभाग अधिकारी लेवल-07 11
नर्सिंग ऑफिसर लेवल-07 03
सहायक लेवल-06 10
गेस्ट हाउस मैनेजर लेवल-06 03
कनिष्ठ अभियंता लेवल-06 03
निजी सहायक लेवल-06 03
प्रोफेशनल असिस्टेंट लेवल-06 04
तकनीकी सहायक (शिक्षाशास्त्र / एजुकेशन लैब) लेवल-05 03
तकनीकी सहायक (कंप्यूटर लैब) लेवल-05 04
आशुलिपिक लेवल-04 08
उच्च श्रेणी लिपिक लेवल-04 16
पुस्तकालय सहायक लेवल-04 01
कनिष्ठ श्रेणी लिपिक लेवल-02 35
बालक लेवल-02 01
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) लेवल-01 22
पुस्तकालय परिचारक लेवल-01 08
मेडिकल अटेंडेंट / ड्रेसर लेवल-01 03
कुल पद - 144
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार को अपने आवेदन की हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी और सभी सम्बंधित दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां तैयार करनी होंगी।

इन दस्तावेजों को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से 15 दिन के भीतर पंजीकृत डाक (Registered Post) के माध्यम से भेजना होगा। हार्ड कॉपी इस पते पर भेजें:
कुलसचिव, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, 56-57, संस्थानिक क्षेत्र, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें