फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC 2020: आयोग इस दिन घोषित करेगा परीक्षा की तिथि, जारी हुआ नोटिस

Fri, 22 May 2020 06:44 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ssc
विज्ञापन

SSC Exsm Date Latest Update 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में आगामी परीक्षाओं के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण सूचना अपलोड की है। नोटिस के अनुसार, आयोग 01 जून 2020 को स्थिति की समीक्षा करेगा और उसके बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी। एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in है। उम्मीदवारों के लिए नेटिस का सीधा लिंक आगे इस खबर में दिया जा रहा है।

विज्ञापन


कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2019 टियर-1, जूनियर इंजीनियर (पेपर-1) परीक्षा 2019, स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' एवं 'डी' परीक्षा, 2019 एवं कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2018 के लिए स्किल परीक्षा की घोषणा की जाएगी।

इससे पहले आयोग ने 04 मई को परीक्षा के संबंध में एक नोटिस प्रकाशित किया था। आयोग 18 मई 2020 को परीक्षा की तारीख जारी करने वाला था। चूंकि लॉकडाउन 31 मई 2020 तक बढ़ा दिया गया है, इसलिए आयोग 01 जून 2020 या उसके बाद परीक्षा की तारीख पर निर्णय लेगा।  उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए समय-समय पर आयोग की वेबसाइट देखें। आयोग की ओर से कहा गया है कि निरस्त परीक्षाओं की नई तिथियां आयोग एवं इसके क्षेत्रीय कायार्लयों की वेबसाइट पर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें