फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSA Chandigarh Recruitment: शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Mon, 03 Oct 2022 02:45 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSA Chandigarh Recruitment: समग्र शिक्षा, चंडीगढ़ की ओर से जारी की गई ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) भर्ती के माध्यम से कुल 90 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती कांट्रेक्ट बेसिस पर है।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSA Chandigarh Recruitment: शिक्षा के क्षेत्र में करीयर बनाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। समग्र शिक्षा, चंडीगढ़ की ओर से ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को आज 03 अक्तूबर, 2022 को समाप्त कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार जो इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं और अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस मौके को हाथ से न जाने दें। सभी उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट online.ctestservices.com पर जाकर जमा कर लें। आवेदन आज शाम 05 बजे समाप्त हो जाएंगे।

विज्ञापन

SSA Chandigarh Recruitment: इतने पदों पर भर्ती
समग्र शिक्षा, चंडीगढ़ की ओर से जारी की गई ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) भर्ती के माध्यम से कुल 90 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती कांट्रेक्ट बेसिस पर है। विषयवार भर्ती का विवरण नीचे दिए गया है-:
  • टीजीटी-अंग्रेजी के लिए पदों की संख्या- 17
  • टीजीटी हिंदी के लिए पदों की संख्या- 03
  • टीजीटी पंजाबी के लिए पदों की संख्या- 02
  • टीजीटी गणित के लिए पदों की संख्या- 17
  • टीजीटी साइंस (नॉन मेडिकल) के लिए पदों की संख्या- 31
  • टीजीटी साइंस (मेडिकल) के लिए पदों की संख्या- 04
  • टीजीटी सामाजिक अध्ययन के लिए पदों की संख्या- 16

SSA Chandigarh Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों/वैकल्पिक विषयों के साथ कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक। संबंधित शिक्षण विषय के साथ बैचलर ऑफ एजुकेशन की डिग्री या एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इसके समकक्ष कम से कम 50% अंकों के साथ। सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा एनसीटीई द्वारा तैयार किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी- पेपर- II) पास करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

SSA Chandigarh Recruitment: आयु-सीमा और आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को  अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये, एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें