UPPSC RO/ARO Admit Card: कब होगा टाइपिंग टेस्ट?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आरओ/एआरओ भर्ती 2021 के टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 11 अक्तूबर, 2022 से लेकर 14 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। इस चरण का आयोजन राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सुबह 09 बजे से 10.30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 01.30 बजे तक और दोपहर 03 बजे से 04.30 बजे तक किया जाएगा।
UPPSC RO/ARO Admit Card: इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आरओ/एआरओ भर्ती 2021 के माध्यम से कुल 337 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें से 228 पद सामान्य भर्ती के लिए है तो वहीं, 109 पद विशेष भर्ती के लिए निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
UPPSC RO/ARO Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आरओ/एआरओ भर्ती के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।