फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPMCIL Vacancy 2026: डिप्टी और असिस्टेंट मैनेजर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन शुरू; जानें सभी शर्तें

Sun, 26 Jul 2026 12:30 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SPMCIL Executive Recruitment 2026: सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SPMCIL Executive Recruitment 2026: सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) ने डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
उप प्रबंधक (आईटी) - एप्लीकेशन डेवलपर कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech (कम से कम 60% अंक) और 3 वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव।
सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) HR में MBA, MSW, PM & IR या HR विषय में 2 वर्षीय पीजी डिप्लोमा।
सहायक प्रबंधक (वित्त एवं बिक्री) B.Com के साथ CA या ICWA।
सहायक प्रबंधक (एमएम) मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रिंटिंग या पल्प एंड पेपर इंजीनियरिंग में डिग्री तथा मटेरियल/सप्लाई चेन/लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट में पीजी डिग्री, डिप्लोमा या MBA।
सहायक प्रबंधक (आईटी) MCA या कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी में B.Tech।
सहायक प्रबंधक (ओएल) हिंदी या अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन तथा हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद का 2 वर्ष का अनुभव।
सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) इंजीनियरिंग, भौतिकी या रसायन विज्ञान में डिग्री/डिप्लोमा तथा औद्योगिक सुरक्षा से संबंधित योग्यता और अनुभव।

विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों (पूर्व सैनिकों सहित) को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापसी योग्य नहीं है। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये का सूचना शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे भी वापस नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क में जीएसटी भी शामिल है।

इस तरह से होगा चयन

एसपीएमसीआईएल भर्ती 2026 में उप प्रबंधक और सहायक प्रबंधक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका वेटेज 75 प्रतिशत होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा, जिसका वेटेज 25 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। अंतिम मेरिट सूची ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले SPMCIL की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती विज्ञापन में दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें