फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway NFR Sports Quota: रेलवे में खेल कोटा पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, कैसे और कब तक करना है आवेदन?

Sat, 25 Jul 2026 08:27 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NFR Sports Quota Recruitment 2026: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 56 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 है। चयन स्पोर्ट्स ट्रायल और इंटरव्यू के आधार पर होगा। पात्र खिलाड़ी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Railway NFR Sports Quota Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Northeast Frontier Railway Sports Quota Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 56 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में देशभर के पात्र भारतीय खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन

56 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से 7वें वेतन आयोग के विभिन्न पे लेवल के कुल 56 पद भरे जाएंगे।
 
पे लेवल ग्रेड पे पद
लेवल-2/3 ₹1900/₹2000 21
लेवल-1 ₹1800 35
कुल 56

इनमें से 25 पद अलीपुरद्वार, कटिहार, रंगिया, लुमडिंग और तिनसुकिया मंडलों में भरे जाएंगे।
 

किन-किन खेलों के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?

भर्ती में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल शामिल किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल खेल हैं-
  • तीरंदाजी
  • एथलेटिक्स
  • बैडमिंटन
  • बास्केटबॉल
  • बॉक्सिंग
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • टेबल टेनिस
  • वॉलीबॉल
  • वेटलिफ्टिंग
  • गोल्फ
  • कबड्डी
  • पावरलिफ्टिंग

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता

लेवल-2 और लेवल-3 पदों के लिए
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास।

लेवल-1 पदों के लिए
  • 10वीं पास या
  • आईटीआई या
  • एनसीवीटी से राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (NAC)
 

खेल उपलब्धि भी जरूरी

उम्मीदवार के पास 1 अप्रैल 2024 या उसके बाद की मान्य खेल उपलब्धियां होनी चाहिए।

लेवल-2/3 के लिए
  • अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर की निर्धारित प्रतियोगिताओं में भागीदारी या
  • राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में न्यूनतम तीसरा स्थान

लेवल-1 के लिए
  • निर्धारित राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी अथवा निर्धारित स्थान प्राप्त किया होना चाहिए।
 

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु प्रमाण के लिए 10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र मान्य होगा।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति रेलवे के 7वें वेतन आयोग के अनुसार की जाएगी।
  • लेवल-3 : ग्रेड पे ₹2000
  • लेवल-2 : ग्रेड पे ₹1900
  • लेवल-1 : ग्रेड पे ₹1800

इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

चयन कैसे होगा?

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी।

1. स्पोर्ट्स ट्रायल (40 अंक)
इसमें उम्मीदवार को इस आधार पर अंक दिए जाएंगे-
  • खेल क्षमता
  • शारीरिक फिटनेस
  • प्रदर्शन
  • कोच का मूल्यांकन

25 या उससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र होंगे।

2. इंटरव्यू एवं मूल्यांकन (60 अंक)
इस चरण में इस आधार पर अंक दिए जाएंगे-
  • खेल उपलब्धियां - 50 अंक
  • शैक्षणिक योग्यता - 10 अंक

न्यूनतम योग्यता अंक
  • लेवल-3 के लिए: 65 अंक
  • लेवल-2 और लेवल-1 के लिए: 60 अंक

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • चयनित उम्मीदवारों को दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी।
  • नियुक्ति के बाद कम से कम पांच वर्ष तक भारतीय रेलवे में सेवा देने का बॉन्ड भरना होगा।
  • उम्मीदवारों को संबंधित पद के मेडिकल मानकों को पूरा करना होगा।
  • स्पोर्ट्स ट्रायल में शामिल होने के लिए रेलवे की ओर से कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा। खिलाड़ियों को अपना खेल उपकरण स्वयं लाना होगा।

आवेदन के समय किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • हस्ताक्षर
  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • खेल प्रमाणपत्र
  • आयु प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • ईबीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
 
Railway NFR Sports Quota Recruitment 2026 Notice - PDF

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी शुल्क
सामान्य / ओबीसी 500 रुपये
एससी / एसटी / महिला / भूतपूर्व सैनिक / अल्पसंख्यक / ईबीसी 250 रुपये

चयन ट्रायल में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार आवेदन शुल्क का आंशिक रिफंड भी मिलेगा।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं।
  • नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन जमा कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें