फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Southern Railway: कल बंद हो जाएगी दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने की विंडो, जल्द करें पंजीकरण

Sun, 11 Aug 2024 03:02 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Southern Railway: दक्षिण रेलवे ने दो हजार से ज्यादा पदों पर अप्रेंटिसशिप भर्ती निकाली है। यहां जाने अभ्यर्थी कहां और कैस कर सकेंगे आवेदन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Southern Railway: दक्षिण रेलवे की ओर से अप्रेंटिसशिप के 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 अगस्त तय की गई है। उम्मीदवार साउथर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन



शैक्षणिक योग्यता:
मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं/ 12वीं/ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

आयु सीमा :
अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए। वहीं ऊपरी आयु फ्रेशर्स के लिए 22 वर्ष और एक्स ITI और MLT के लिए 24 वर्ष तय की गई है। हालांकि ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया :
दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में मिले अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट तैयार होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क
दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 100 रुपये देना हौगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि-शुल्क है।

स्टाइपेंड: अप्रेंटिस के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को रेलवे के नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।

रेलवे में अप्रेंटिस के लिए ऐसे करें आवेदन :
दक्षिण रेलवे के दो हजार से अधिक अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन करने के लिए  उम्मीदवारों को इन चरणो को फॉलो करना होगा।
  1. ऑफिशियल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. पॉप अप में अप्रेंटिसशिप के लिंक पर क्लिक करें।
  3. Click here for Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  5. अब लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल्स भरें और फॉर्म पूरा करें।
  6. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें