फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण रेलवे: 33 सौ से ज्यादा नौकरियां, 30 जून है आवेदन की आखिरी तिथि

Sat, 05 Jun 2021 11:49 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • दक्षिण रेलवे ने अपरेंटिस पदों के लिए बंपर नौकरियां निकाली हैं।
  • कुल रिक्तियों की संख्या 33 सौ से ज्यादा है।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण रेलवे ने अपरेंटिस पदों के लिए बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए दक्षिणी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट iroams.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है। इससे पहले ही योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए हर हाल में आवेदन कर लें, क्योंकि इसके बाद उनको फिर से आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। इस भर्ती अभियान के जरिए दक्षिण रेलवे में 3322 अपरेंटिस पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-LIVE: बिजली विभाग में नौकरी पाने का मौका, 2632 पदों के लिए करें आवेदन


अपरेंटिस के पद जीओसी वर्कशॉप, त्रिची और मदुरै डिवीजन, कैरिज एंड वैगन वर्क्स, लोको वर्क्स, इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप, रेलवे हॉस्पिटल / पेरंबूर और चेन्नई डिवीजन, त्रिवेंद्रम डिवीजन, पालघाट डिवीजन, सेलम डिवीजन और सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप और पोदनूर के लिए हैं। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के दसवीं या फिर बारहवीं में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। ध्यान रहे कि इन रिक्तियों के लिए डिप्लोमा, डिग्री या फिर अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए 24 साल से अधिक उम्र के अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एनडीएमसी भर्ती 2021: 89 इंजीनियर और अन्य पदों पर रिक्तियां, सैलरी 90 हजार से ज्यादा

इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। इन रिक्तियों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट मैट्रिक में अंकों के प्रतिशत एवं आईटीआई के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इन रिक्तियों के लिए आईटीआई पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें