फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Recruitment 2023: पुलिस विभाग में होने जा रही बंपर भर्ती, 15 अक्तूबर से शुरू होंगे आवेदन

Sat, 07 Oct 2023 03:35 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SLPRB Recruitment: असम पुलिस विभाग में बंपर पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेजों के साथ तैयार रहें। पुलिस  विभाग में भर्ती होने का यह गोल्डन चांस है।
विज्ञापन
असम पुलिस में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SLPRB Assam Police Recruitment 2023: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने असम पुलिस, डीजीसीडी, एपीआरओ आदि में 5563 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। पुलिस विभाग में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है।

विज्ञापन

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रकिया 15 अक्तूबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 01 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.slprbassam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

SLPRB Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • असम पुलिस में कॉन्स्टेबल (एबी): 2300 रिक्तियां

  • कॉन्स्टेबल (यूबी) असम पुलिस: 1645 रिक्तियां

  • असम कमांडो बटालियन के लिए कॉन्स्टेबल: 164 रिक्तियां

  • असम पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक (यूबी): 144 रिक्तियां

  • पुलिस कॉन्स्टेबल (संचार): 204 रिक्तियां

  • असम पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल (पुरुष): 654 रिक्तियां

इसके अतिरिक्त अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को चेक करना होगा।

विज्ञापन

Assam Police Recruitment आवेदन शुल्क शून्य

असम पुलिस विभाग में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है। इसलिए भर्ती से पहले एक बार जरूर चेक कर लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें