फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIDBI Grade A Result: सिडबी ने जारी किया असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Sat, 14 May 2022 06:17 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SIDBI Grade A Result: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक की ओर से असस्टेंट मैनेजर भर्ती के माध्यम से कुल 100 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 
विज्ञापन
SIDBI Grade A Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SIDBI Grade A Result: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने असिसटेंट मैनेजर ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। यह परिणाम अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने असिसटेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। 

विज्ञापन

SIDBI Grade A Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
सिडबी ने असिसटेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल, 2022 को किया था। परीक्षा विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब बैंक प्रबंधन ने सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची को जारी कर दिया है। 

SIDBI Grade A Result: इतने पदों पर होनी है भर्तियां
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक की ओर से असस्टेंट मैनेजर भर्ती के माध्यम से कुल 100 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

SIDBI Grade A Result: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 4 मार्च, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 24 मार्च, 2022
  • ऑनलाइन परीक्षा की तारीख- 16 मार्च, 2022
  • परिणाम जारी होने की तारीख- 14 मई, 2022
 
विज्ञापन

SIDBI Grade A Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Careers के सेक्शन में जाएं।
  • अब पेज पर दिखाई दे रहे SIDBI Grade-A Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने परिणाम पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर तलाशें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें