संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर घोषित कर दिया है। फाइनल मेरिट लिस्ट 16 से 18 जुलाई के बीच हुई लिखित परीक्षा और 29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच हुई इंटरव्यू टेस्ट के आधार पर तैयार की गई है। यूपीएससी (UPSC) ने IES (Indian Economic Service) में 15 और ISS (Indian Statistical Service) में 11 रिक्तियों पर नियुक्तियों के लिए अंतिम परिणाम जारी किया है।
भारतीय आर्थिक सेवा (IES) परीक्षा अभय जोशी ने टॉप किया है, उसके बाद त्रिशला सिंह और आरती गर्ग ने क्रमश दूसरा ओर तीसरा स्थान पाया है। वहीं, भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (ISS) में, अमित कुमार ने शीर्ष रैंक हासिल की, उसके बाद अर्का मंडल और मनीष कुमार ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।