आवेदन पत्र भरकर इंटरव्यू लिए पहुंचे
अभ्यर्थी भर्ती से जुड़े दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें। आवेदनकर्ताओं के लिए वेबसाइट में एक आवेदन पत्र भी उपलब्ध कराया गया है। इस आवेदन पत्र को भरकर साक्षात्कार के लिए, दी गई तिथियों पर अभ्यर्थी समय से पूर्व पहुंच जाएं। आवेदन पत्र में पद, शैक्षणिक योग्यता के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों को भरना होगा।
एसएचएस भर्ती के लिए आयु सीमा
आवेदनकर्ताओं की उम्र एक अगस्त, 2021 तक 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा, गैर आरक्षित वर्ग/ ईडब्ल्यूएस के लिए 37 वर्ष (पुरुष), गैर आरक्षित वर्ग/ ईडब्ल्यूएस के लिए 40 वर्ष (महिला), अनुसूचित जाति (एससी)/ अनुसूचित जनजाति (एसटी) पुरुष/ महिला के लिए 42 वर्ष होनी चाहिए। पीडब्ल्यूडी आवेदनकर्ताओं के लिए उम्र में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
एसएचएस भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
माइक्रोबायोलॉजिस्ट पद के लिए साक्षात्कार 22 दिसंबर, 2021 को आयोजित किए जाएंगे।
जबकि, सीनियर लैब तकनीशियन के पद के लिए इंटरव्यू 23 दिसंबर, 2021 को होने निर्धारित हैं।
एसएचएस भर्ती के इंटरव्यू का समय और स्थान
समय : साक्षात्कार दोनों तारीखों पर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 12 बजे तक चलेंगे।
स्थान : साक्षात्कार का स्थान कॉन्फ्रेंस हॉल, एसएचएस, बिहार, परिवार कल्याण भवन, शेखपुरा, पटना-800014 रखा गया है।